ब्रेकिंग न्यूज़

कौशल प्रदर्शनी शनिवार को नोखा में।

बीकानेर, 12 सितम्बर। राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के प्रशिक्षण सहयोगी सने ओवरसीज पब्लिक लिमिटेड द्वारा संचालित आकांक्षा आईटीआई नोखा में शनिवार प्रातः 10 बजे से विशाल कौशल प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
निगम प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य स्थानीय कला-संस्कृति और लुप्त होती परंपरागत कलाओं को बढ़ावा देना है। लोकल फॉर वोकल की थीम पर आधारित इस आयोजन में हेंडीक्राफ्ट सेक्टर की युवतियों द्वारा तैयार उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।
कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के कोऑपरेटिव इंस्पेक्टर एवं जीएम क्रय-विक्रय सहकारी समिति किशन सामरिया, लघु उद्योग भारती से श्रीमती राखी चोरड़िया, विप्र फाउंडेशन से सीमा मिश्रा सहित कई अतिथि उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि यह पहल युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी प्रतिभा को सामने लाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

No comments