बीकानेर के कूडो खिलाडियों ने अपने दम ख़म से हासिल की दोहरी सफलता।
बीकानेर,09.09.2025। कार सोसाइटी, राजस्थान के तत्वावधान मे कूडो जोधपुर द्वारा आयोजित 12वी राजस्थान स्टेट कूडो टूर्नामेन्ट 2025 - 26 तथा 6वी राजस्थान स्टेट कूडो फेडरेशन कप 2025 - 26 में बीकानेर के कूडो खिलाडियों ने 76 गोल्ड, 50 सिल्वर, 28 ब्रोंज मेडल सहित 154 मेडल जीतकर बीकानेर टीम को उप विजेता ट्रॉफी दिला कर द्वितीय स्थान हासिल किया।
कूडो राजस्थान की अध्यक्ष सेंसेई सोनिका सैन (ब्लैक बेल्ट) ने जानकारी देते हुए बताया कि सब जूनियर, जूनियर, कैडेट्स, सीनियर वर्गो में 200 कैटेगरी में 88 कूडोकाजो ने 12वी राजस्थान स्टेट कूडो टूर्नामेन्ट 2025 - 26 में 32 गोल्ड, 24 सिल्वर तथा 13 ब्रॉन्ज तथा 6वी राजस्थान स्टेट कूडो फेडरेशन कप में 44 गोल्ड, 26 सिल्वर तथा 15 ब्रॉन्ज कुल 85 मेडल दोनों टूर्नामेंट्स में 154 मैडल जीतकर बीकानेर टीम ने दोहरी उप विजेता ट्रॉफी हासिल की ।हेड कोच कूडो राजस्थान रेंशी प्रीतम सैन ने बताया कि रॉयल रिजॉर्ट जोधपुर में इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर और टूर्नामेंट में 15 जिलो के 500 से अधिक कूडोकाजो ने विभिन्न भार व वर्गो में भाग लिया। कूडो इंडिया के हेड कोच हांसी मेहुल वोरा के निदर्शन में शिहान जैस्मिन मकवाना व रेन्शी प्रियंक राणा ने कूडो मार्शल आर्ट का वर्जन 25 का विशेष प्रशिक्षण स्ट्राइक, थ्रोइंग, ग्रपलिंग, सब मिशन का अभ्यास कराया ।चैंपियनशिप के समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक जोगेश्वर गर्ग कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार, कूडो इंडिया के हेड कोच हांसी मेहुल वोरा, शिहान जैस्मिन मकवाना, कूडो राजस्थान सचिव सेन्सेई अरुणा पटेल ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया । बीकानेर टीम की अंकिता मारू को बेस्ट फाईटर के रूप मे सम्मानित किया, सभी विजेता खिलाड़ी 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक सूरत, गुजरात में होने वाली 16th कूडो नेशनल चैंपियनशिप, 6th कूडो फेडरेशन कप तथा 17वी अक्षय कुमार इंटरनेशनल कूडो टूर्नामेन्ट में हिस्सा लेंगे । टूर्नामेंट में रेन्शी प्रीतम सैन, सेंसेई सोनिका सैन, सेंसेई विजय सिंह चौहान, सेन्सेई नदीम हुसैन, सेन्सेई सिद्धान्त जोशी, सेन्सेई ब्रह्मप्रकाश सर्वटे, सेन्सेई योगेश्वर बारसा, सेन्सेई रोहित भाटी, सेन्सेई प्रवीण साध ने रैफरी व् जज की भूमिका निभाई जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया।बीकानेर कूडो टीम के बीकानेर आगमन पर स्थानीय कूडोकाजो व परिवारजनों ने विजेता खिलाड़ियों को माला पहनाकर स्वागत किया।कूडो बीकानेर के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार बिश्नोई , नगेंद्र सिंह शेखावत (उपाध्यक्ष) श्रीभगवान मारू (विधि सलाहकार), गजेन्द्र सिंह राठौड़, दिव्या डुमरा ज्योतिप्रकाश रंगा, सुषमा राय, नीलम जौहरी तथा स्थानीय मार्शल आर्टिस्टों ने बीकानेर टीम की सफलता पर बधाई दी।




No comments