विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह: जागरूकता सेमिनार आयोजित।
बीकानेर, 12 सितम्बर। विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के तीसरे दिन शुक्रवार को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति विभाग की ओर से सिंथेसिस कोचिंग संस्थान के विद्यार्थियों के बीच जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।
मानसिक रोग विभाग के आचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ श्री गोपाल गोयल ने बताया कि विद्यार्थियों को आत्महत्या रोकथाम के उपाय, मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल तथा तनाव प्रबंधन पर जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान विद्यार्थी तनाव, दबाव और असफलता से टूट जाते हैं। ऐसी परिस्थितियों में धैर्य और सकारात्मक सोच ही रास्ता दिखाती है। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम, योग, समय प्रबंधन, पर्याप्त नींद और परिजनों तथा मित्रों से विचारों को साझा करना तनाव कम करने में सहायक है।डॉ मनीषा चौधरी ने आत्महत्या रोकथाम के क्पीआर मॉडल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह मॉडल एक गेटकीपर प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जो आम लोगों से लेकर पेशेवर तक को आत्महत्या की आशंका वाले व्यक्ति की मदद करना सीखता है। इस दौरान एनएमएचपी के सीआरए विनोद कुमार पंचारिया, नर्सिंग स्टाफ राजीराम ने भी विचार रखें तथा विद्यार्थियों को जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने तथा कठिन परिस्थितियों में निराश न होकर मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया। संस्थान के प्रवीण शर्मा ने आभार जताया।




No comments