समाजसेवी, उद्योगपति व भामाशाहसुन्दरलाल दुग्गड़ को श्रद्धांजलि।
बीकानेर 7 सितम्बर। जाने माने उद्योगपति, भामाशाह व समाज सेवी, नेत्र व देहदानी स्वर्गीय सुन्दर लाल दुग्गड़ के असामयिक निधन पर रविवार को गंगाशहर में उनके छोटे भाई कुशल दुग्गड़ के निवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में जन प्रतिनिधियों, जैन समाज के गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि दी तथा स्वर्गीय दुग्गड़ को विराट व्यक्तित्व का धनी बताया।
पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि देने वालों में उद्योगपति बसंत नवलखा, वरिष्ठ मीडियाकर्मी प्रकाश पूगलिया, रवि पुगलिया, जतन दुग्गड़, आचार्यश्री रामलालजी के देशनोक चातुर्मास समिति के संयोजक व अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व अध्यक्ष शांति लाल सांड, युवा नेता अमित डूडी, गणेश दान देशनोक, बीकानेर के जैन समाज के गणमान्य लोगों, जन प्रतिनिधियों ने स्वर्गीय सुन्दरलाल दुग्गड़ को श्रद्धांजलि दी। अरिहंत दुग्गड़ ने अपने ताऊजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में बताया।




No comments