ब्रेकिंग न्यूज़

डूंगर कॉलेज में हुआ विशाल रक्तदान शिविर।

बीकानेर।कॉलेज के विज्ञान भवन में आज एच डी एफ सी बैंक और प्राणिशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दस बजे शिविर का शुभारंभ किया गया।रक्तदान शिविर के प्रभारी डॉ कैलाध कुमार स्वामी ने बताया कि शिविर का शुभारंभ आगाज बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद जी व्यास के मुख्य आतिथ्य और श्री सत्यप्रकाश आचार्य के विशिष्ट आतिथ्य के साथ प्राचार्य प्रोफेसर राजेंद्र पुरहित की अध्यक्षता में हुआ ।
इस अवसर पर विधायक श्री व्यास और श्री आचार्य ने जनवरी माह में होने वाले प्राणिशास्त्र के कैंसर एवं विकिरण पर केन्द्रित अति महत्त्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की वेबसाइट का भी लोकार्पण भी किया।श्री जेठानंद व्यास ने कहा कि इस तरह के आयोजन से संस्था के चरित्र और उसके मूल्यों का दर्पण होते हैं।रक्तदान महादान है।हमारी परंपराम में इसे बहुत ही उच्च महत्ता दी गई है ।
उन्होंने कहा कि कॉलेज के विकास की राह में आ रही बाधाओं का निराकरण करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।महाविद्यालय की बाह्य विकास समिति के सदस्य एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ साथ कर्तव्यों के पालन में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।
प्रोफेसर राजेंद्र पुरोहित ने कहा कि डूंगर महाविद्यालय अपने सामाजिक सरोकारों के प्रति सदैव ही जागरूक रहकर अपने पथ पर अग्रसित रहा है।बैंक के निखिल माथुर ने संस्था के प्रयास और सामाजिक जागरूकता के लिए कि जा रही पहल की सराहना करते हुए कहा कि बैंक भी इस तरह के कार्यों में अग्रणी भूमिका का निर्वाह करने में पीछे नहीं रहेंगे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी संकायों के प्रोफेसर , एन एस एस,रोवर्स, एन सी सी के स्वयंसेवकों के साथ छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।10 से 3 बजे तक की अवधि में कुल 50 सदस्यों ने रक्तदान कर अपने कर्तव्य और सामाजिक दायित्व का परिचय दिया । इस अवसर पर परिस्थमरण शहर के विभिन्न क्षेत्रों की गणमान्य हस्तियां भी मौजूद रही।

No comments