ब्रेकिंग न्यूज़

जैतासर को मिली नई सौगात: गिद्धनाथ जी सिद्ध जाखड़ परिवार ने शुरू किया निःशुल्क ई-मित्र एवं जन सेवा केंद्र

बीकानेर ,(धर्मचंद सारस्वत) । जैतासर 6 दिसम्बर शनिवार को समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में लम्बे समय से सक्रिय श्रीमान गिद्धनाथ जी सिद्ध जाखड़ जैतासर एवं उनके सुपुत्रों ने गाँववासियों को एक महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान करते हुए निःशुल्क ई-मित्र एवं जन सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। इस पहल से ग्रामीणों को अतिरिक्त शुल्क से मुक्ति मिलेगी तथा सरकारी सेवाओं का लाभ सहज और सुगम रूप से उपलब्ध हो सकेगा। ग्रामीणों ने इस अद्भुत जनसेवा के लिए परिवार का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर कानदास स्वामी ने बताया कि यह कार्य संत सान्निध्य– महंत श्री सूरजनाथ जी सिद्ध (जसनाथ आसन, पांचला) तथा श्री ओमदास जी महाराज (पीठाधीश्वर, सांगलिया धुणी) के आशीर्वाद से संभव हुआ है। आयोजन में पूर्व विधायक माननीय अभिनेष महर्षि तथा राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति एवं विकास आयोग के माननीय अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।गाँव के लोगों ने आशा जताई कि गिद्धनाथ जी सिद्ध जाखड़ परिवार भविष्य में भी इसी प्रकार समाज सेवा की भावना को और प्रबल करता रहेगा तथा असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए सहारा बना रहेगा।कार्यक्रम की जानकारी गोतम लाईब्रेरी के रामलाल प्रजापत ने बताया कि 6 दिसमबर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर गाँव में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें गाँव के युवाओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। शिविर के बाद प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।

No comments