ब्रेकिंग न्यूज़

मोक्षदा एकादशी पर आशा हरिशंकर द्वारा झोटवाड़ा में हवन व उद्यापन हुआ।

जयपुर ( नि.सं.)। सामान्यतया लोग वैवाहिक वर्षगांठ मोमबत्ती बुझा कर केक काट कर मनाते हैं, लेकिन आशा लता शर्मा एवं हरिशंकर शर्मा ने सीता विहार कॉलोनी, खिरनी फाटक झोटवाड़ा में अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पर मोक्षदा एकादशी का उद्यापन करते हुए असंख्य जोड़ों को भोजन करवा कर लोगों को एक प्रेरणा दी । इससे पहले भव्य हवन कराया गया । इस अवसर पर समाजसेवी एडवोकेट व राष्ट्रीय हिंदू रत्न राजेन्द्र मोदी ने सपत्नीक रामचरितमानस भेंट कर इन्हें व इनके पूरे परिवार को ढेरों बधाईयां दी । इस अवसर पर इनके सुपुत्र ख्यातनाम ज्योतिषाचार्य रामकृष्ण, कृष्ण ज्योति, जितेंद्र पूजा, बहन योगिता, दामाद विष्णु शर्मा, मीनू शर्मा , प्रणव, पार्थिव, भव्या आदि सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

No comments