ब्रेकिंग न्यूज़

मोक्षदा एकादशी पर श्रद्धालुओं का बाबा के दरबार पर लगा मेलानवविवाहित जोड़े ने बाबा के दर पर लिया आशीर्वाद।


बीकानेर। माजीसा बास, बीकानेर निवासी नवविवाहित वर-वधू प्रीतम सिंह एवं पायल कंवर जिनकी शादी अभी 25 नवंबर 2025 को हुई है ।बाबा के पावन धाम पर पहुंचकर अपने सुखी, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन के लिए बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। विवाह के कुछ ही दिन बाद नवदंपत्ति द्वारा की गई यह प्रथम यात्रा उनके जीवन में श्रद्धा और आध्यात्मिक भाव का प्रतीक बनी।
मोक्षदा एकादशी पर विशेष श्रृंगार, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ मोक्षदा एकादशी के पावन पर्व पर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिला। बाबा का पर्पल पुष्पों से किया गया भव्य श्रृंगार इस दिन का मुख्य आकर्षण रहा। इन विशेष श्रृंगार के लिए आर्किट पुष्प दिल्ली से मंगवाये गये, जिनसे पूरे मंदिर परिसर और गर्भगृह का अद्भुत श्रृंगार व मनमोहक सज्जा की गई।
मुख्य पुजारी चेतन शर्मा एवं किशन जोशी ने पारंपरिक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा का विशेष श्रृंगार संपन्न करवाया।
मंदिर परिसर सुगंधित और भावमय वातावरण से भर उठा इत्र की खुशबू, पुष्पों की महक और भक्ति गीतों की लय ने सम्पूर्ण प्रांगण को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।
भक्तों के लगातार उठते “बाबा की जय” के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।भक्तों का तांता और मनोकामना पूर्ति के लिए पूजा-अर्चना की ।एकादशी होने के कारण सुबह से शाम तक दर्शनार्थियों की निरंतर भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने नारियल, मौली और प्रसाद अर्पित कर अपनी मनोकामनाएँ बाबा के चरणों में समर्पित कीं। भक्तों में इस पावन पर्व को लेकर अद्भुत उत्साह और भक्ति भाव देखा गया।
प्रसाद एवं भेंट वितरण से खिला भक्तों का चेहरा
मंदिर के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं को विशेष मेवा प्रसाद वितरित किया गया, साथ ही बच्चों को चॉकलेट देकर विशेष खुशी प्रदान की गई।इसके अतिरिक्त भक्तों को इत्र की छोटी सीसी, मोर पंख तथा गुलाब के फूल भी भेंट किए गए, जिससे श्रद्धालुओं में बेहद उत्साह और आनंद देखने को मिला।पवित्र मोक्षदा एकादशी पर मंदिर का कण-कण दिव्य आभा से आलोकित हो उठा और पूरा परिसर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह से परिपूर्ण दिखाई दिया।जयपुर रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में जिंदल परिवार ने 15 किलोवाट सोलर प्लांट भेंट कर किया समर्पण
स्व. जगन्नाथ जिंदल की पुण्यतिथि पर सेवा, ऊर्जा संरक्षण और समाजहित का प्रेरणादायी उदाहरण
जयपुर रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर में रविवार को जिंदल परिवार द्वारा 15 किलोवाट क्षमता वाले सोलर प्लांट का भव्य रूप से समर्पण किया गया। यह सेवा कार्य दिवंगत स्व. जगन्नाथ जिंदल की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में, ऊर्जा संरक्षण और परोपकार की भावना से किया गया। स्व. जिंदल स्वयं भी श्याम बाबा के अनन्य भक्त रहे थे।
पूजन-अर्चना के साथ हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में सोलर प्लांट की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसका संपूर्ण विधान मंदिर के पंडित चेतन शर्मा द्वारा सम्पन्न करवाया गया। इस अवसर पर परिवार की सदस्य—
पुष्पा गुप्ता (पुत्री), पूजा, अंजली, पारूल, हिमानी (पौत्रियां), शिप्रा, डॉ. चंचल तथा निधि (दोयतियां)
ने सोलर प्लांट पर तिलक लगाकर तथा मौली बांधकर शुभारंभ की रस्म पूरी की।
परिवार के अनेक सदस्य कार्यक्रम में रहे उपस्थित
कार्यक्रम में जिंदल परिवार के वरिष्ठ एवं युवा सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं—
श्रीमती सरोज ओमप्रकाश जिंदल, श्रीमती निर्मला बृजमोहन, रेणु मुरारी जिंदल, पुष्पा विनोद गुप्ता, मोहित गुप्ता,
साथ ही नव-जोड़े और युवा सदस्यों के नाम—
मोनिका कन्हैया जिंदल, सृष्टि विकास जिंदल, सोनाली मोहित गुप्ता, जया वासु जिंदल, उदित जिंदल भी शामिल रहे।
इसके अलावा मंदिर प्रन्यास अध्यक्ष के.के. शर्मा, सुरेश अग्रवाल, मंदिर के कर्मचारीगण एवं सेवादार भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
ऊर्जा संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम
पूजन उपरांत श्याम बाबा को प्रसाद का भोग लगाया गया तथा उपस्थित भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।
मंदिर में यह 15 kW सोलर प्लांट स्थापित होने से हर महीने 20,000 रुपये से अधिक की बिजली बचत होने का अनुमान है, जिससे प्रधानमंत्री के ऊर्जा-संरक्षण एवं हर घर ऊर्जा अभियान को भी गति मिलेगी।
इस अवसर पर ओमप्रकाश जिंदल ने बताया कि आने वाले समय में सोलर प्लांट की क्षमता और बढ़ाई जाएगी, ताकि मंदिर की संपूर्ण ऊर्जा आवश्यकताएँ सौर ऊर्जा से ही पूरी की जा सकें। उन्होंने कहा—
“यह सेवा कार्य हमारे परिवार की ओर से बाबा के चरणों में समर्पित है। ऊर्जा संरक्षण एवं लोककल्याण की दिशा में हमारा यह छोटा-सा योगदान समाज के लिए एक संदेश भी है।”
मंदिर प्रबंधन की ओर से सम्मान
मंदिर के पंडित चेतन शर्मा ने जिंदल परिवार को श्याम बाबा की ओर से श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया और इस अनुकरणीय कार्य के लिए परिवार को साधुवाद प्रकट किया।

No comments