ब्रेकिंग न्यूज़

समाज जागे -बाल विवाह त्यागे अभियान के तहत सैंट मार्कस सी.एन.आई. चर्च में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित l

बीकानेर, दिनांक 01.02.2026। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज सेंट मार्क्स सीएन चर्च परिसर में "समाज जागे, बाल विवाह त्यागे" विषय पर एक व्यापक जन जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बाल विवाह जैसी कुप्रथा के दुष्परिणामों के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना तथा बाल अधिकारों की रक्षा हेतु सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।
बाल अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक श्री अरूण सिंह शेखावत ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि बाल विवाह न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास में भी गम्भीर बाधा उत्पन्न करता है। उन्होंने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग से इस कुप्रथा को समाप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आ‌ह्वान किया। इस अवसर पर बच्चों एवं युवाओं द्वारा बाल विवाह के विरूद्ध संदेश देते हुए विचार प्रस्तुत किए गए। इस दौरान श्री डेनिश मार्कर, श्री अमित मार्कर, श्री शिव, श्री प्रवेश आचार्य, श्रीमती सुमन मेहरा, श्रीमती सरिता राठौड़, श्री मोहित मेहरा आदि मौजुद रहे।
कार्यक्रम के अन्त में टीम द्वारा शपथ पत्र भरवाये गये तथा हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से अपील की गई कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने में प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी बाल विवाह की सूचना संबंधित विभाग या चाईल्ड हेल्पलाईन 1098 पर तुरंत दें।

No comments