श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के ओमप्रकाश ने क्रॉस कंट्री रेस में फहराया परचम, अब नेशनल में दिखाएंगे दम l
श्रीडूंगरगढ़ ,( तोलाराम मारू ) lशिक्षा सांस्कृतिक कार्यक्रम खेल कूद में सदा विशेष स्थान रखने वाली श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के प्रमुख शिक्षण संस्थान श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के छात्र ओमप्रकाश पुत्र बक्शाराम ने राजकीय लोहिया महाविद्यालय चुरू में आयोजित महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिता 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस में विजेता बनकर कस्बे का मान बढ़ाया है। महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षक मुकेश जांगिड़ ने बताया कि खिलाड़ी ओमप्रकाश का चयन इस प्रतियोगिता में विजेता रहने पर महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी की टीम में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री रनिंग के लिए हुआ है। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय का प्रतिनिधितत्व करे करेंगे। प्रबंध समिति अध्यक्ष हरिशंकर बाहेती, सचिव श्याम महर्षि व उपसचिव रामचंद्र राठी, विजय महर्षि ने खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।




No comments