ब्रेकिंग न्यूज़

अखिल भारतीय मांग दिवस पर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन का विरोध प्रदर्शन l

बीकानेर l मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार पर ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फेडरेशन के आह्वान पूरे भारतीय रेल मे कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया ।इसी क्रम मे उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल मे कॉम प्रमोद यादव मंडल सचिव के नेतृत्व में नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के बैनर तले अखिल भारतीय मांग दिवस के रुप मे अपना विरोध प्रदर्शन किया । आज रेल कर्मचारियों एवं पेंशनर की विभिन्न जायज मांगों को लेकर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों /यूनिटो पर अपना विरोध प्रकट किया गया है।कॉम प्रमोद यादव एवं ब्रजेश ओझा, ने अपने सँयुक्त उद्बोधन मे कहाँ कि आठवें वेतन आयोग की कार्यवाही शीघ्र शुरु हो एवं संशोधित वेतन भते 1 जनवरी से लागू करें । पुराने पैंशनर एवं नए पैंशनर से भेदभाव नही करें कैडर रिस्ट्क्चरिंग के आदेश शीघ्र जारी हो विभिन्न पैंशन योजनाओं में ओपीएस समान सुविधाएं उपलब्ध हो। बोनस का भुगतान आंकलन की सीमा 7000 प्रतिमाह को हटाया जाएं, रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भते की दर 25 % से वृद्धि हो एवं इसके 70%भाग को आयकर से मुक्त किया जाय विद्युत कोचिंग / आरएसी का नियंत्रण विधुत विभाग के अधीन ही हो ट्रैकमेन्टर की पेट्रोलिंग 12 किमी तक सीमित हो एवं उन्हें लेवल -6 प्रदान हो।पॉइंट्समेन के विभिन्न ग्रेडों की संरचना के आदेश शीघ्र जारी हो वर्षों पुरानी एचआईआर प्रणाली समाप्त हो एवं प्रत्येक केटेगरी मे 8 घण्टे से अधिक की ड्यूटी न हो कारखानो मे आउटसोसिंग बंद करें एवं पदों के स्थानांतरण पर रोक लगाई जाय एसएनटी एवं टीआरडी सहित विभाग विभागों में कार्यभार के अनुसार पद उपलब्ध करवाओ।कम्यूटेशन की अवधि 15 वर्ष के स्थान पर 12 वर्ष हो कर्मचारियों के रेल आवासों की मरम्मत का कार्य को प्रथमिकता से करते हुए पुराने आवासों के स्थान पर नए आवास बनाया जाए । लेवल 1 से लेवल 7 तक की रिक्त पदों को शीघ्र ही भरा जाए अगर सरकार तत्काल रेल कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान नही करती है तो आगे भीषण संघर्ष का रास्ता हम इख्तियार करने को बाध्य होंगे । सरकार एव रेल प्रशासन को रेल कर्मचारियों के कठिन परिश्रम को देखते हुये उनकी मांगों को तत्काल समाधान करना होगा lइसी मंच के माध्यम से स्थानीय रेल प्रशासन पर लंबित रेल कर्मचारियों की मांगों का जल्द से जल्द निवारण हो।कर्मचारियों की स्थानीय समस्याओं निवारण नही होने से कर्मचारियों में भारी रोष है।बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों ने भाग लेकर अपनी लंबित एवं जायज़ मांगों के प्रति सरकार व रेल मंत्रालय का ध्यान आकर्षित किया। इस प्रदर्शन में 12 फरवरी को देश की ट्रेड यूनियनों द्वारा प्रतावित हड़ताल में ज्यादा से ज्यादा पंहुचने का आहवान भी सभी कर्मचारियों से किया गया।इस प्रदर्शन में गणेश वशिष्ठ, अंसार अहमद , मोहम्मद सलीम क़ुरैशी, जितेंद्र, राजेन्द्र खत्री,दीनदयाल, संजीव मलिक ,संजय , पवन ,सतीश, सोनू कुमार,जगदीश, निरंजन, विष्णु,सुरेंद्र कुमार,प्रताप सिंह राहुल,मूलचंद,मनीष,शत्रुगण पारीक, शिवानन्द, लक्ष्मण ,सेवानिवृत्त हसन अली लालचंद इनखिया, गंगाराम,रईस अली, मदनलाल, रहमत अली,भीख जी, के साथ सैकड़ो कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments