ब्रेकिंग न्यूज़

वार्ड नंबर 24 में नालियां जाम,जनता परेशान l

श्रीडूंगरगढ़।राज्य सरकार एक ओर स्वच्छता सप्ताह मना रही है वहीं कस्बे के बिग्गाबास के वार्ड संख्या 24 में गत एक सप्ताह नालियां जाम होने से वार्डवासियों आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व पार्षद मूलचंद स्वामी ने बताया कि वार्ड संख्या 24 में मुरली प्रजापत की दुकान के पास चौराहे पर काफी दिनों से घरों निकलने वाला गंदा पानी इकट्ठा हो रहा है।इस चौराहे पर कीचड़ फैलने से चार गलियों का पैदल आवागमन बंद हो गया है।इस सम्बन्ध में पालिका प्रशासन को भी अवगत करवाया गया लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।इन गलियों से गुजरने वाले स्कूली विद्यार्थियों के कई बार कीचड़ में गिर जाने की घटनाएं हो रही हैं।राज्य सरकार स्वच्छता सप्ताह मात्र कागजों में ही मना रही है।

No comments