ब्रेकिंग न्यूज़

चानी के महेंद्र भाट ने जीते 24वीं पैरा एथलेटिक्स नेशनल प्रतियोगिता भुवनेश्वर उड़ीसा l

गजनेर lजिद्द अगर जीत की हो तो परिस्थितिया मायने नहीं रखती.. जी हां ये कहानी है एक ऐसे लड़के की एक हाथ कंधे से पूरी तरीके से कटा हुआ तहसील स्तर से लेकर आज राष्ट्रीय स्तर तक अपनी मेहनत और लगन से आज पूरे हिन्दुस्तान में अपना मुकाम हासिल किया साधारण से परिवार से आने वाला पिता मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार और साथ में महेंद्र को इस काबिल बनाया चानी गांव के महेंद्र भाट ने रचा इतिहास ,नेशनल में जीता कांस्य पदक। बहुत जल्दी मिलेंगे सवा लाख रुपए और सरकारी नौकरी जय महावीर पब्लिक स्कूल कोलायत के छात्र और चानी गांव निवासी महेंद्र भाट पुत्र श्री राउराम भाट ने भुवनेश्वर उड़ीसा में चल रही 24 वीं पैरा एथलेटिक्स नेशनल प्रतियोगिता के ऊंची कूद इवेंट में 1.65 मीटर जंप लगाकर पूरे भारत में कांस्य पदक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। महेंद्र का एक हाथ कंधे तक पूरा कटा हुआ है। यह मेडल जीतने पर महेंद्र को बहुत जल्दी सवा लाख रुपए और सरकारी नौकरी भी मिलेगी क्योंकि राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को राज्य सरकार की तरफ से आउट ऑफ टर्म पॉलिसी के तहत बिना किसी परीक्षा के और बिना किसी इंटरव्यू के सीधी नौकरी दी जाती है। महेंद्र ने अपने सपनों को अपनी जिद्द बनाई और आज अपनी सफलता का रास्ता पूरा किया | चानी महेन्द्र भाट जिसको बचपन मे करंट लगने से एक हाथ फेक्चर होने से काटना पड़ा लेकिन कभी हिम्मत नहीं हारी और आज 24वीं पैरा एथलेटिक्स नेशनल प्रतियोगिता भुवनेश्वर उड़ीसा मे ऊंची कूद में 1.65 मीटर जंप ब्रॉन्ज जीतकर अपने देश अपने शहर और अपने गांव सबका नाम रोशन किया महेंद्र ने बताया कि इस सफलता के पीछे उनके गुरु रामावतार जी सेन का बहुत बड़ा हाथ था यह मेडल जीतने पर महेंद्र को बहुत जल्दी सवा लाख रुपए और सरकारी नौकरी भी मिलेगी क्योंकि राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को राज्य सरकार की तरफ से आउट ऑफ टर्म पॉलिसी के तहत बिना किसी परीक्षा के और बिना किसी इंटरव्यू के सीधी नौकरी दी जाती है। इसकी जानकारी मिलते ही गांव के खुशी की लहर फैली गई ग्रामीणों ने सोशल मीडिया ने जमकर प्रसार -प्रचार कियाl

No comments