ब्रेकिंग न्यूज़

रा. उ. मा. वि. नत्थूसर गेट, बीकानेर में एनएसएस विशेष शिविर का दूसरा दिन उत्साहपूर्वक आयोजित।

बीकानेर lराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नत्थूसर गेट, बीकानेर में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन विभिन्न शैक्षिक एवं सामाजिक गतिविधियों का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारी मनीराम एवं सह-कार्यक्रम अधिकारी ललिता सोमानी के निर्देशन में किया जा रहा है।
शिविर के दूसरे दिन विद्यालय के अध्यापक देवेन्द्र जाखड़ एवं रामरतन डूडी उपस्थित रहे। इस अवसर पर देवेन्द्र जाखड़ ने स्वयंसेवकों को डिजिटल साक्षरता विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा युवाओं को आधुनिक तकनीक का सकारात्मक एवं सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा विद्यालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्र में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से नाश्ता एवं भोजन किया तथा अनुशासन और सेवा भावना के साथ सभी गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम अधिकारी मनीराम ने विद्यार्थियों को समाज सेवा, स्वच्छता और जागरूकता के प्रति निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
शिविर में सभी स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ भाग लेते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ किया।

No comments