जयपुर की रिपोर्ट, महंत महाराज छगनदास द्वारा हज़ारों हनुमान भक्तों के बीच अभिमंत्रित मोती वितरित किए गए
जयपुर ( नि.सं.) जय बाबा बालाजी धाम प्रबंध समिति की और से सर्वसमाज में भक्ति और संस्कारों के प्रसार के लिए विशेष आयोजन किए जाते रहते हैं । इस क्रम में निवारू रोड़ स्थित आंजनेय धाम में युवाचार्य दीपेश मोदी के निर्देशन और महंत महाराज छगनदास के सानिध्य में सवा लाख सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ हनुमान जन्मोत्सव पर सम्पन्न हुए । जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने एक स्वर में लाखों हनुमान चालीसा के पाठ कर पूरे मंदिर परिसर को भक्ति मय बना दिया ।
यह जानकारी देते हुए समाजसेवी एडवोकेट व हिन्दू रत्न राजेन्द्र मोदी ने बताया कि इस अवसर पर महाराज छगनदास ने लाखों हनुमान चालीसा से अभिमंत्रित मोती हज़ारों भक्तों को लाइन लगाकर व्यवस्थित तरीके से वितरित किए जो उनकी हर प्रकार की बाधाओं को दूर करने में सहायक होंगे । इस अवसर पर व्यवस्था बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य जितेन्द्र चौधरी, शुभम नागर, करणसिंह, महेश जांगिड़, महेश अग्रवाल, राहुल, कौशल, अभिनव शर्मा, राहुल यादव, शौर्य प्रताप, किशन सिंह, कुनाल, आशीष, अभिषेक मीणा, महेश,पवन, सुभाष,दीवान सोनी, मुकेश कुमावत, प्रवीण, कंचन, पायल राठौड़, अंजू फलोड, रेणु करेल, तथा विक्रम सिंह शाहपुरा की सम्पूर्ण टीम तथा समिति के सैंकड़ों कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।




No comments