ब्रेकिंग न्यूज़

जिला प्रशासन ने अपनी मंशानुरूप, सड़को में खुदवा रखे हैं गड्ढे, ताकि किसी को न हो पानी की किल्लत - अम्बेडकर नगर

 

जलालपुर/अम्बेकरनगर। जलालपुर मुख्य बाजार मालीपुर, बसखारी जाने वाला मालीपुर रोड तिराहा (जलालपुर) पर गड्ढे बने हुए हैं। रामगढ़ रोड विकाश कालोनी से लेकर नगपुर मोड़ तक रोड पर गड्ढे बने हुए है।इस बदतर मार्ग से होकर आवागमन करना नागरिकों की आदत हो चुकी है।

इसी मार्ग से होकर आये दिन अधिकारियों व कर्मचारियों का भी आना जाना होता है। इसके बावजूद भी यह मार्ग उपेक्षा का दंश झेल रहा है। 

बीच सड़क उत्पन्न गड्ढों में पानी भर गया है। ऊपर से कीचड़ ने और समस्या उत्पन्न कर दिया है। इस पानी भरे मार्ग से होकर जो भी राहगीर व यात्री गुजरता है वह पहले जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन को कोसता है, फिर आगे बढ़ता है।


उधर मार्ग के किनारे स्थित दुकानदारों की समक्ष अलग से समस्या बनी हुई है। बड़े वाहनों के आने जाने से गंदा पानी उनके दुकान तक पहुंच जाता है, जो कई बार असहज स्थिति उत्पन्न कर देती है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार इन दो दिनों के बीच तीन चार व्यक्ति इस गड्डे में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। 

नागरिकों ने शासन प्रशासन की इस उदासीनता पर रोष प्रकट करते हुए अविलंब मार्ग की मरम्मत कराए जाने की मांग की।



No comments