लाइट डेकोरेशन बग्गी घोड़े बालों का फूटा गुस्सा
शादी समारोह में 300 से 400 व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति दी जाए । अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो आगामी दिनों में पूरे राजस्थान में उग्र आंदोलन किया जाएगा । बुधवार एसोसिएशन ने जिला कलेक्टर के मार्फत प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया । इसके अलावा 4 सितंबर को सुबह छह बजे बोथरा कॉम्पलेक्स से मशाल जुलूस निकाला जाएगा जो कि प्रेमजी पोईंट से होते हुए सादुलसिंह सर्किल तक पहुंचकर समाप्त हो जाएगा ।
समारोह में 50 व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति के खिलाफ लाइट डेकोरेशन एसोसिएशन व्यापारियों का सब्र का बांध अब टूट चुका है । राज्य सरकार के इस आदेश के विरोध में एसोसिएशन के लोग सड़कों पर उतर आए है । बीकानेर में आज प्रदर्शन कर शादी समारोह में 300 से 400 व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति की मांग की ।
एसोसिएशन के सुदर्शन मुखीजा ने बताया कि जब से कोरोना महामारी आई है तब से हमारा रोजगार ठप हुआ था जो कि आज दिनांक तक ठप पड़ा है । बीकानेर साउंट एसोसिएशन के मुकेश ने बताया कि पिछले छह माह से लाइट डेकोरेशन वाले बेरोजगार की मार झेल रहे है । केन्द्र सरकार की शादी समारोह में 100 व्यक्तियों को शामिल करने की घोषणा के बावजूद राज्य सरकार ने 50 व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति दी है ।
उन्होंने बताया कि पिछले छह माह से बेरोगार है , आर्थिक स्थिति आउट ऑफ कंट्रोल हो चुकी है । इनकम एक रूपए की नहीं है लेकिन खर्चे वैसे के वैसे ही है ।
इन हालातों में अब जीना मुश्किल हो गया है ।
उन्होंने बताया कि हमारी राज्य सरकार मांग है कि अब शादी समारोह में 300 से 400 व्यक्ति के शामिल होने की अनुमति दी जाए । अगर सरकार ऐसा महीं करती है तो हम लगातार आंदोलन करेंगे।




No comments