ब्रेकिंग न्यूज़

नो मास्क नो एंट्री के स्टीकर किए चस्पा

 

बीकानेर, 25 सितम्बर। जिला साक्षरता समिति, बीकानेर के तत्वावधान में शुक्रवार को हनुमान हत्था स्थित कोठी नंबर-तीन में संचालित होने वाले कार्यालयों में नो मास्क- नो प्रवेश के स्टीकर चस्पा किए गए ।


   कार्यक्रम की शुरुआत  मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ राजकुमार शर्मा ने सीडीओ कार्यालय, साक्षरता विभाग, समग्र शिक्षा एवं शिक्षा विभाग के समस्त शाखाओं के बाहर स्टीकर चस्पा किए।



 डॉ शर्मा ने कहा कि समस्त  विभागों के सभी अधिकारियों- कर्मचारियों की यह सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिए की आने वाले आगन्तुक बिना मास्क लगाये प्रवेश न करें।



 इस अवसर पर साक्षरता विभाग के सहायक परियोजना अधिकारी राजेन्द्र जोशी ने कहा कि उनके विभाग के साथ साथ स्टाफ के साथी अपने अपने घरों में भी इसकी पालना करेंगे ।

   स्टीकर एवं साइन बोर्ड लगाने में शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी भूपसिंह तिवारी, पृथ्वी राज लेघा, अजय कुमार बारहठ, 



श्रीकृष्ण चैधरी  प्रदीप सिंह राजपुरोहित, नवाब अली , योगेश व्यास,  माँगीलाल भद्रवाल , राजीव प्रजापत एवं धीरज पारीक ने बोर्ड एवं स्टीकर चस्पा किए।



No comments