मतदान दलों को मिला प्रशिक्षण हैंड्स आॅन ट्रेनिंग के जरिए दी गई व्यावहारिक जानकारी
बीकानेर, 25 सितंबर। मतदान अधिकारियों का पंचायत चुनाव हेतु प्रशिक्षण रविंद्र रंगमंच व वेटरनरी ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ।
इस दौरान मतदान अधिकारियों को संबोधित करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी ए एच गौरी ने कहा कि पंचायत चुनाव में मतदान दल सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होती है अतः इसके प्रत्येक सदस्य अपने कार्यों का बारे में विस्तार से जानकारी ले। जानकारी पूरी रखने से पूरे आत्मविश्वास के साथ कार्य पूर्ण कर सकेंगे।
मतदान अधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी चंद्रभान सिंह भाटी ने मतदान अधिकारियों को कहा कि आप योद्धा है और हमें विश्वास है कि आप इस चुनौतीपूर्ण माहौल में शांतिपूर्वक और निष्पक्ष मतदान कराने में सक्षम होंगे।
एसडीएम बीकानेर मीनू वर्मा ने ईवीएम मशीन द्वारा दिए जा रहे हैंड्स ऑन ट्रेनिंग का अवलोकन किया। मतदान अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया एवं ईवीएम मशीन तथा मत पेटियों का संपूर्ण प्रशिक्षण वाईवी माथुर,
शमिंदर सक्सेना, विपिन सैनी, गौरव बिस्सा, राजाराम, अरुण स्वामी प्रहलाद दान ने दिया। ईवीएम व मत पेटियों की हैंड्स ऑन ट्रेनिंग
हरीश शर्मा, विजय जोशी, गोविंद कच्छावा, राहुल अग्रवाल, रफीक जोया, वीरेंद्र कच्छावा, अयूब जोया ने दी।










No comments