अनुप्रति योजना के तहत अल्पसंख्यक विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित
बीकानेर , 11 सितंबर। अनुप्रति योजना के तहत राजस्थान मूल के अल्पसंख्यक वर्ग (मुस्लिम, सिख ,ईसाई, जैन ,बौद्ध ,पारसी) के पात्र विद्यार्थियों को प्रोत्साहित राशि दिए जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शहजाद अहमद ने बताया कि इस योजना के तहत संघ लोक सेवा आयोग , राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित (आर ए एस) अथवा आई आई टी, आई
आई एम, ऑल इंडिया एम्स, एनआईटीज, क्लैट, आईआईएस बैंगलोर तथा गवर्मेंट ऑफ इंडिया या एमसीआई सर्टिफाइड मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश तथा टेन प्लस टू स्कीम के तहत 60 प्रतिशत अंक
प्राप्त करने वाले उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर के इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है।
योजना के तहत समस्त आवेदन ऑनलाइन होंगे।




No comments