मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन संगठन के बीकानेर उपाध्यक्ष शेख फेमीदा के द्वारा पुलिस अधिकारी को पत्र दिया गया है।
बीकानेर ।।मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन संगठन के बीकानेर उपाध्यक्ष शेख फेमीदा ने पुलिस अधीक्षक गंगानगर को एक पत्र लिखकर दिनांक 10 सितंबर को एक छोटी बच्ची द्वारा ₹5 का सिक्का निगल ने पर उसे
पदमपुर स्थित चिकित्सालय ले जाने पर वहां पर मौजूद संविदा कर्मी द्वारा बच्ची का इलाजक्ष ना करके उसके परिजनों को प्रताड़ित करने का कृत्य किया तथा देश के चौथे स्तंभ पत्रकार के साथ भी बदसलूकी की गई । स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद पुष्पा महेन्द्र ( महिला होने का नाजायज फायदा से ) ने पत्रकार का मोबाईल छीन लिया ।
सूत्रों की मानें तो इस पुष्पा महेन्दर के विरूद्ध पत्रकार द्वारा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस के सुरेंद्र कुमार हवलदार द्वारा पत्रकार को धमकाने का भी कुकृत्य किया ।
शेख फेमीदा ने पुलिस अधीक्षक गंगानगर से इस मामले में थाने के हवलदार द्वारा पत्रकार को धमकाना तथा पक्षपात रवैया अपनाने के लिए उसका अन्यत्र स्थानांतरण करने तथा निविदा पर लगी पुष्पा महेंद्र ने महिला
होने का फायदा उठाकर बच्ची के परिजनों तथा पत्रकार के साथ की गयी बदसलूकी के लिए उचित कार्यवाही कराने का लिखा ताकि मामला बीकानेर आई जी पी तक न पहुंचे ।









No comments