समाज कल्याण सप्ताह प्रारम्भ अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस से हुआ शुभारम्भ
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एलडी पंवार ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय व्द्धजन दिवस के अवसर वृृंदावन एनक्लेव स्थित अपना घर आश्रम में कार्यक्रम का आयोजिन किया। कार्यक्रम में वृद्धजनों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सेनेटाइजेशन का कार्य किया गया। अपना घर आश्रम में आवासित बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आयुर्वेदिक विभाग द्वारा काढ़े का वितरण किया गया।
इस अवसर पर अपर जिला सैशन न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पवन कुमार अग्रवाल, चिकित्सा अधिकारी डाॅ रोचक सोनी, सहित समाज कल्याण अधिकारी वाजिद खान उपस्थित रहे।
वृद्धजनों को मास्क छड़ी व फलों का वितरण किया गया है।
पंवार ने बताया कि कोविड-19 ध्यान में रखते हुए समाज कल्याण सप्ताह का आयोजन डिजीटल माध्यम से किया जाएगा।











No comments