बीकानेर सर्राफा समिति,व्यापार उद्योग मंडल ,ने जताया रोष सुरक्षा की की मांग आए दिन घटनाएं होने से व्यापारी वर्ग परेशान
स्वर्णकार व्यापारियों के साथ लूट व फायरिंग की घटना को लेकर बीकानेर सराफा समिति ने रोष प्रकट करते हुए उठाई मांग
सर्राफा व्यवसायियों में भय का माहौल व्यवसाय बंद करने की नौबत
बीकानेर/ 1 अक्टूबर2020/ नगर बीकानेर में आए दिन स्वर्णकार व्यापारियों के साथ चोरी,डकैती,छीना- झपटी व फायरिंग की घटनाओं को लेकर बीकानेर सराफा समिति ने रोष प्रकट करते हुए बीकानेर के मंत्री व प्रशासन से निवेदन किया है कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए बाजारों में कैमरे लगाए जाएं !विशेष हथियारबंद पुलिस कर्मियों की गस्त की भी व्यवस्था की जाए!
समिति से जुड़े लोगों का कहना है कि इससे पहले भी प्रशासन व बीकानेर के मंत्री एम.एल.ए, एम.पी,से हम यह मांग कर चुके हैं लेकिन आज तक किसी ने भी स्वर्ण व्यापारियों की सुरक्षा की ओर ध्यान नहीं दिया ! आज नयाशहर थाने के मुक्ता प्रसाद कॉलोनी के सेक्टर 2 में हुए लूट व फायरिंग की घटना
के बाद बीकानेर के स्वर्ण व्यापारियों में भय का माहौल पैदा हो रखा है!ज्ञात रहे की काफी लंबे समय से वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से स्वर्णकार व्यापारी, कारीगर सभी के हालात खराब हैं,ऐसी स्थिति में डकैती,लूट, चोरी की घटना होना बहुत ही दुखद है! सरकार को स्वर्णकार व स्वर्णकारी के कार्य से जुड़े लोगों के हित के लिए स्पेशल आपातकालीन नंबरों की भी व्यवस्था करनी चाहिए ताकि तुरंत आपातकालीन स्थिति परिस्थिति में पीड़ित व्यक्ति फोन कर सुरक्षा पा सके!स्वर्णकार समाज के पहलवान महावीर कुमार सहदेव ने भी
रोष प्रकट करते हुए प्रशासन से मांग की है कि समय रहते हुए स्वर्णकार व स्वर्णकार परिवार की सुरक्षा का दायित्व उठाएं ! कहा कि स्वर्णकार सिर्फ अपना व्यवसाय कर सकते हैं कानून अपने हाथ में नहीं ले सकते !यह काम सरकार का है सरकार को तत्काल हम लोगों की मदद करनी चाहिए!
अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं गत महा सितंबर में भी 3 जगह सराफा व्यवसाई के यहां यह लुटेरे वारदात कर चुके हैं व्यवसाय के साथ-साथ जान का जोखिम भी पूरा बना है मगर सरकार के मंत्री व प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
बीकानेर सर्राफा समिति के सचिव कैलाश चंद सोनी ने प्रशासन को एक पत्र द्वारा आगाह करते हुए लिखा की जिस तरह से बीकानेर में आए दिन सर्राफा व्यवसायियों के साथ हो रही लूटपाट और प्रशासन लुटेरों को पकड़ने में नाकाम हो रही है सभी सराफा व्यवसाई डर के माहौल में अपना व्यवसाय बमुश्किल कर पा रहे हैं आज 1 अक्टूबर को ही बीकानेर मैं दो जगह सर्राफा व्यापारियों के साथ लूटपाट की घटना घटी जोकि बड़ी चिंताजनक और निंदनीय है
कॉलोनी स्थित एक ज्वेलरी की दुकान पर लुटेरों द्वारा लूट करने की कोशिश की गई है। जानकारी के अनुसार यह लूट की कोशिश छगनलाल ज्वैलर्स की दुकान पर हुई है। जानकारी के अनुसार तीन नकाबपोश लुटेरे बाइक पर सवार होकर आए थे। जिन्होंने छगनलाल ज्वैलर्स की दुकान पर पिस्तौल की नोक पर लूट करने की कोशिश की । बताया जा रहा है कि इन लुटेरों ने जैसे ही दुकान में घुसने का प्रयास किया तो दुकान में बैठे एक युवक ने अंदर से कांच का गेट बंद कर लिया। उसके बाद लुटेरे पिस्तौल से उस कांच के गेट को तोड़ते हुए दुकान के अंदर घुस गए, जहां दुकान के अंदर बैठा युवक इन लुटेरों से भिड़ गया। शोर-शराबा होता देख लुटेरे पकड़े जाने के डर से वहां से भाग गए। अचानक हुई इस वारदात के बाद मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग जमा हो गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि लुटेरे यहां से ज्वेलरी लूटकर ले गए है या नहीं।
बता दें कि शहर में लूट की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है जो कि आम-आदमी सहित व्यापारी वर्ग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में पिछले दिनों डाकघर में लुटेरों ने तीन लाख रुपयों की लूट की वारदात को अंजाम दिया था जो कि अभी तक पुलिस के पकड़ में नहीं आए है। इसी तरह जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाना क्षेत्र में पिछले तीनों एक ज्वेलरी की दुकान के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये का सामान चुराकर ले गए थे। इस तरह बढ़ती लूट व चोरी की घटनाओं से आमजन व व्यापारी वर्ग में गुस्सा है।
*व्यापारियों व आमजन में भय का माहौल,*
*पुलिस करे पुख्ता बंदोबस्त - झूमर सा*
*बीकानेर।* शहर मेें आज गुरुवार को हुई लूट की वारदात को अप्रिय घटना करार देते हुए बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने एक बयान जारी कर कहा कि अपराधियों के हौसले बुलंद है। मंडल के अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़, *वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल सोनी झूमर सा ने कहा कि बीकानेर में क्राईम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। अपराधी बेखौफ है, क्राईम कंट्रोल करने का पुलिस का दावा लगातार कमजोर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आपराधिक गतिविधियां पुलिस के लिए सिर्फ चुनौती है।*
अनिल सोनी झूमरसा ने बताया कि एक दिन में नयाशहर थाना इलाके के मुक्ताप्रसाद कॉलोनी व व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में ज्वैलरी संचालक के साथ लूट की वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया है। इससे बीकानेर के व्यापारियों व आमजन मेें भय का माहौल व्याप्त है। झूमरसा ने बीकानेर में बढ़ते अपराध को रोकथाम करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है।




No comments