ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान ग्रामसेवक संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री शिव कुमार कल्ला को पुत्री शोक

 

राजस्थान ग्रामसेवक संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री शिव कुमार कल्ला को पुत्री शोक राजस्थान ग्रामसेवक संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री शिव कुमार कल्ला की पुत्री उमा व्यास का आकस्मिक निधन दिनांक 25-2-2021 को हो गया उमा व्यास की एक ही पुत्री है।आकांक्षा व्यास ने अपनी माँ को कंधा देकर पुत्र फर्ज निभाया वर्तमान में शिवकुमार कल्ला जोधपुर जिला परिषद में अतिरिक्त विकास अधिकारी पद पर है इससे पहले कल्ला बीकानेर की ग्राम पंचायतों नोखा की ग्राम पंचायतों खाजूवाला दंतौर छतरगढ़ एव जिले की समस्त पँचायत समितियों में ग्रामसेवक रहते हुए सेवाएं दी हाल ही में कल्ला का प्रमोशन हो गया प्रमोशन होने के बाद इनको  जोधपुर जिला परिषद में स्थानांतरण हो गया वहाँ कल्ला जिला परिषद में सहायक विकास अधिकारी पद पर कार्यरत है।एव इसी के साथ इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एव ट्रक टेक्सी कार जीप फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव हेमन्त किराडू ने अपनी भांजी के निधन पर शोक जताया किराडू ने बताया कुछ समय पहले ही मेरी बहन का निधन हुआ अब भांजी का ऐसे में कल्ला. किराडू. पुरोहित. तीन परिवार के लोगो के घरों में शोक की लहर छा गई है।तेरह वर्षीया इकलौती बेटी ने मां की अर्थी को दिया कंधा मुक्ताप्रसाद कॉलोनी निवासी उमा व्यास की तेरह वर्षीया इकलौती बेटी ने मां की अर्थी को कंधा दिया। उमा का निधन गुरुवार को हो गया था। वह कुछ समय से अस्वस्थ थी। वह उनके निधन पर  पार्षद सुधा आचार्य, शहर कांग्रेस महासचिव आनंद जोशी, भवानी आचार्य सहित अनेक जनों ने शोक व्यक्त किया है। बेसिक स्कूल पूर्व विद्यार्थी संघ की ओर से भी उमा के निधन पर सांत्वना प्रकट की गई है। संघ के गिरिराज हर्ष, कृष्ण कांत व्यास, जितेन्द्र व्यास, नवनीत दवे, डाॅ. राजकुमार कल्ला, दीपक हर्ष, डाॅ. कृष्ण कुमार कल्ला, विकास व्यास, राजेन्द्र किराडू, भुवनेश भोजक, पंकज पणिया ने उमा व्यास के निधन पर संवेदनाएं प्रकट की हैं।













No comments