बीकानेर। नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने जिला कलेक्टर बीकानेर से मिलकर नोखा सीएचसी में 3 वेंटिलेटर व 4 बाइपेप मशीन देने की मांग की । विधायक बिश्नोई ने बताया कोरोना की तीसरी लहर की सम्भावना को देखते हुवे नोखा सीएचसी में वेंटिलेटर व बाइपेप मशीन की आवश्यकता है । इसलिए जिला कलेक्टर से मिलकर कम से कम 3 वेंटिलेटर व 4 बाइपेप मशीन नोखा सीएचसी में देने की मांग की है । इस पर जिला कलेक्टर ने तुरन्त ही सीएमएचओ के माफऱ्त उपलब्ध करवाने की बात कही ।
बिश्नोई ने कलक्टर से सीएचसी में चिकित्सक उपकरण देने की मांग की
Reviewed by City Express News
on
10:28
Rating: 5
No comments