ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर अध्यक्ष को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी

 

ऑल इंडिया फोटोग्राफर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नगेंद्र कश्यप जी राष्ट्रीय महासचिव श्री अजीत कुमार जी तथा वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीत जी जैन व राजस्थान प्रदेश प्रभारी  राज सक्सेना जी तथा पदाधिकारियों की सहमति से बीकानेर जिला अध्यक्ष संजय साँखला को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है । 
संजय  सांखला के फोटोग्राफर भाईयो के लिए संघर्ष तथा  उनके  हक की लड़ाई लड़ने तथा  सभी फोटोग्राफर भाइयों को एक होने के लिए काफी प्रयास किया गया है इसको ध्यान में रखते हुए उनको प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। संजय सांखला ने बताया की मैं हमेशा से ही सभी फोटोग्राफर की सहायता बिना स्वार्थ करते हुए आया हु। 
तथा अब पूरे राजस्थान में फाउंडेशन का कार्य पूर्ण निष्ठा से करूंगा  तथा अभी तक एकता से वंचित एक समूह जिस पर किसी भी प्रकार से सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है |
उनको एक करूंगा।साथ ही कॉरोना के कारण जिस भी सदस्य की मृत्यु हुई है फाउंडेशन उस सदस्य के बच्चों की पढ़ाई की पूर्ण व्यवस्था करवाने में सहयोग करूंगा। 
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी  नगेंद्र कश्यप जी ने इस आशय में कहा की उन बच्चो की पढ़ाई की जिमेवारी हमारी संस्था उठाएगी। तथा जो भी सहयोग हमारे से बन पड़ेगा हम  निश्चित रूप करेंगे। संजय सांखला जल्द ही पदाधिकारियों के निर्देशन में कार्यकारणी का विस्तार भी करेंगे।










No comments