आंदोलन में हर दिन नवाचार मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री की फोटो के सामने दीपक जला कर ट्विटर के माध्यम से भर्ती की मांग की।
कंप्यूटर शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर सोशल मीडिया ट्विटर पर लगातार आठवें दिन धरना जारी रहा।सोशल मीडिया पर विरोध का नया तरीका लोगों को बहुत भा रहा है।कंप्यूटर डिग्रीधारी बेरोजगार युवाओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा की फ़ोटो के सामने दीपक जला कर पीड़ा जताई और सरकार से मांग की जल्द से जल्द कंप्यूटर शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाए।
राजस्थान राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रनजीत मीणा ने सरकार से आग्रह किया कि जल्द बेरोजगार युवाओं से सरकार वार्ता करे। डॉ मीणा ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा IT बेरोजगारों की मांग को गंभीरता से लेंगे और सरकार से किसी को वार्ता के लिए नियुक्त करेंगे।
बेरोजगार संघर्ष समिति के प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपेश , बीकानेर जिला मीडिया प्रभारी अजय जावा ने बताया कि ट्विटर पर कंप्यूटर भर्ती के लिए वर्चुअल धरना के आठवें दिन दीपक जला कर अपनी मांग को ट्रेंड कराया जिस पर लगभग 52000 ट्वीट हुए। प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन 3463 माध्यमिक व 11137 उच्च माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 9 व 10 में कंप्यूटर पढ़ाया जाता है और नई शिक्षा नीति में कक्षा 6 से कंप्यूटर में कोडिंग पढ़ाना अनिवार्य किया गया है लेकिन उन्हें पढ़ाने के लिए कोई स्थायी कंप्यूटर अध्यापक नहीं है जिसकी वजह से कंप्यूटर की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ा है यही कारण है कि कंप्यूटर लैब की देखरेख करने वाला भी कोई नहीं है।








No comments