शास्त्री नगर की श्री वीर हनुमान वाटिका में भगवान शिव की सचेतन झांकी व महाअभिषेक
बीकानेर, 20 अगस्त। शास्त्री नगर की वीर हनुमान वाटिका में शनिवार को सावन के प्रदोष के दिन शिवलिंग की भगवान शिव की सचेतन झांकी, भक्ति संगीत व शिव पूजन और महाअभिषेक, शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप, शिव स्त्रोत का पाठ सहित विभिन्न अनुष्ठान हुए।
रुद्री पाठ के मंत्रों के साथ एक सौ एक जोड़ों ने एक साथ भोलेनाथ का अभिषेक किया। भगवान शिव के भजनों के साथ कलाकारों ने नृृत्य किया। वीर हनुमान मंदिर में बर्फ का शिवलिंग की झांकी सजाई गई। वीर हनुमान वाटिका समिति की सचिव व पूर्व पार्षद श्रीमती छाया गुप्ता ने बताया कि मंदिर के मुख्य पुजारी आसु महाराज ओझा के सान्निय में वैदिक मंत्रोच्चारण और शिव पंचाक्षर मंत्र ’’नमः शिवाय’’ जाप के साथ 25 जुलाई से प्रतिदिन 5100 पार्थिव शिव लिंग का निर्माण पंडित विजय शंकर के आचार्यत्व में वेद पाठी ब्राह््मणों पंडित आशीष व्यास, सूरज ओझा, भवानी शंकर ,
निखिल छंगाणी, भागीरथ देराश्री,रोहित व हितेश शर्मा आदि द्वारा बनाकर नित्य पूजन व अभिषेक किया गया। अब तक करीब सवा दो लाख पार्थिव शिव लिंगों का मंत्रोंच्चारण व शिव पंचाक्षर मंत्र के साथ तैयार किया गया है।
श्रीमती गुप्ता ने बताया कि सावन में प्रत्येक सोमवार को शिव पूजा, अभिषेक, को भगवान शिव के रुद्ररूप हनुमानजी का पूजन किया गया। इसमें काॅलोनीवासियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अब तक 51 यजमानों ने सावन में अभिषेक व पूजन कर पुण्य लिया है।
मंदिर में चल रहे सावन के अनुष्ठानों का समापन रक्षाबंधन के दिन 22 अगस्त को होगा । सावन माह में बनाएं गए पार्थिव शिवलिंगों को गंगानदी में विधि विधान से विसर्जित किया जाएगा।
फोटो वीर हनुमान वाटिका में सावन के अंतिम प्रदोष के दिन शुक्रवार को रुद्रीपाठ के साथ पूजन करते श्रद्धालु व हनुमान मंदिर में बर्फ की शिवलिंग की झांकी।










No comments