अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफ़ी दिवस पर रोटरी क्लब ने किया फोटोग्राफर राज सक्सेना का सम्मान.
अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफ दिवस के अवसर पर बारां जिले की पुरातत्व धरोहर के कलात्मक फोटोग्राफ लेकर प्रशासन एवं समान्य जन को उपलब्ध कराने तथा सोशल मीडिया के जरिए जिले को पर्यटन
स्थल के रूप में मदद करने वाले बारां जिले के सुविख्यात फोटोग्राफर राज Saxena का रोटरी क्लब बारां के पदाधिकारियों यथा अध्यक्ष रोटे धीरज तिवारी, सचिव दीपक गुप्ता, रोटेरियन के डिस्ट्रिक्ट चेयर मेन रोटे दया चंद जैन, सहायक प्रांत पाल डॉ त्रिवेश बरदानीया, महेश नागर, सतीश विजय आदि ने उनके कार्य स्थल पहुंच कर शाल, श्री फल, तिलक, माला एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया.
ग्यात रहे राज Saxena सन् 1972 से बारां में फोटोग्राफ़ी का व्यवसाय कर रहे हैं, अखिल भारतीय फोटोग्राफर फ़ाउंडेशन के राजस्थान प्रांत के प्रभारी राज Saxena कायस्थ समाज बारां के अध्यक्ष, मानसरोवर मार्केट व्यापार संघ के अध्यक्ष, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बारां
अभिभावक समिति सदस्य, लायन्स बारां के पूर्व अध्यक्ष , कोटा संभाग के उपाध्यक्ष एवं बारां जिला फोटोग्राफर संघ के पूर्व अध्यक्ष राज Saxena को 30.3.2011 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी उनकी अतुलनीय सेवाओं के लिए एक समारोह में सम्मानित किया.
बारां जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल जिसमें भंड देवरा, शेर गढ़,किला शाहबाद जामा मस्जिद , छबड़ा gugor का किला, चारखंभा विलास, काकोनी , सहस्र शिव लिंग, सोरसन अभयारण्य, आदि कई अन्य पर्यटन एवं दर्शनिय स्थलों को राजस्थान के मानचित्र पर पहिचान दिलाई.










No comments