ब्रेकिंग न्यूज़

राजकीय महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर हुआ सम्पन्न

 

बीकानेर,19 अगस्त। राजकीय महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय में एनसीसी राज.बटालियन तीन के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन समापन समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। 
प्राचार्य डॉ.शिशिर शर्मा ने बताया कि स्वाधीनता दिवस पर मार्चपास्ट में जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्लाटून का प्रथम पुरस्कार की चल ट्रॉफी प्राप्त करने वाले 27 कैडेट्स का सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि शिविर में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कैडेट राधा तथा चांदनी राजपूत, तकनीकी योगदान हेतु कैडेट तनुश्री अपूर्वा, स्वतंत्रता दिवस
समारोह के अवसर पर पायलटिंग करने वाली कैडेट राधा,निरमा मेघवाल, दीक्षा राजपुरोहित, शोभा व्यास का भी सम्मान किया गया। समापन समारोह कार्यक्रम में कैडेट कृतिका,रक्षा ग्रुप ने सैनिक बलिदान पर आधारित देशभक्ति नाटक की प्रस्तुति दी। वही दूसरी ओर राजस्थानी संस्कृति को साकार करते हुए कैडेट राधा ने चरी नृत्य किया।
 समापन समारोह में हैप्पी शर्मा और दिव्या ने भवाई, पुष्पा नाई ने कालबेलिया, संगीता ने घूमर, अभिलाषा ने तेरहताली नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान नायक रामकुमार ने कैडेट्स को मैप रीडिंग की विस्तार से जानकारी दी तथा मैप टू ग्राउंड, ग्राउंड टू मैप निकालना सिखाया। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीसीआई सुमन राठौड़ ने बैटल क्राफ्ट के बारे में जानकारी दी। महाविद्यालय की ए.एन.ओ.ले.डॉ.विजयलक्ष्मी शर्मा ने नेतृत्व क्षमता के गुणों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य शिशिर शर्मा ने एनसीसी की छात्राओं को पूरे जज्बे के साथ देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

No comments