ब्रेकिंग न्यूज़

हजरत इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम के निकले ताजिए

 

बीकानेर में हजरत इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम के ताजिये निकले गए। अकीदतमंदों ने ताजियों की जियारत कीऔर मन्नते मांगी। कोरोना गाइड लाइन की पालना करते हुए ताजियों को घरों के आगे एवं इमाम बाडो में ही निकाला गया। 

अलग अलग मोहल्लो से ताजिया का जुलुस निकला गया और शाम को विभिन्न कर्बलाओं में ताजियों को ठण्डा किया गया। 
शहर में मोहर्रम पर छोटे आकार के ताजिये इस बार अधिक बनाए गए है। कई स्थानों पर सरसों के ताजिये बनाए गए है। तो वही सोनगिरी कुआ क्षेत्र में मिट्टी का ताजिया बनाया गया। कई स्थानों पर पारम्परिक रूप से कलात्मक ताजिये बनाए गए है।








No comments