शहर भाजपा ने लगाया निशुल्क हड्डी एवं दंत रोग चिकित्सा जांच शिविर
बीकानेर 03 अक्टूबर।बीकानेर। सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी (शहर) बीकानेर एवं फ्लोरल हॉस्पिटल संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शिव वैली में निशुल्क हड्डी एवं दंत रोग चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में पहुंचे मरीजों की जांच कर उनको निशुल्क परामर्श दिया गया। शिविर में घुटनों, गठिया व कमर दर्द व दंत संबंधित बीमारियों से पीडि़त मरीज पहुंचे।
अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस शिविर में डा. पंकज मोहता व डॉ.नितिन सोनी अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर खून की जांच, एक्स रे की सुविधा एक्सरे की सॉफ्ट कॉपी, घुटने के दर्द के मरीजों की पीआरपी थेरेपी आदि की सुविधा निशुल्क की गई।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, पूर्व शहर अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। शिविर का आयोजन सवेरे नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक किया गया।




No comments