बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह 2022 : कुलपति ने किया ध्वजारोहण संविधान के महापर्व पर लोकतंत्र को सशक्त बनाने और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएं : प्रो. अंबरीश शरण विद्यार्थी, कुलपति,बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय हमारा संविधान सशक्त और समृद्धशाली, राष्ट्र निर्माण में देशवासीयो की महत्वपूर्ण भूमिका : प्रो. अम्बरीष शरण विद्यार्थी कुलपति
बीकानेर, 26 जनवरी, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह 2022 वैश्विक महामारी कोरोना की जारी गाइडलाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कुलपति प्रो.अम्बरीष शरण विद्यार्थी की अध्यक्षता में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कुलपति ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कुलपति ने गणतंत्र दिवस की सभी को शुभकामनाएं प्रदान की।
प्रो. विद्यार्थी नें अपने संदेश मे आजादी में योगदान देने वाले स्वतन्त्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की और कहा की विविध रंगों से सजे भारत के लिए हमारे पुरखों ने एक ऐसी बुनियाद रखी, जिसमें देश की एकता और अखण्डता, हर एक व्यक्ति की स्वतंत्रता, भाईचारा, समानता और न्याय समाहित है। संविधान की यही मूल भावना है।
इससे हमारा देश विविधताओं के बावजूद एकता और अखण्डता के साथ उन्नति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। शान्ति और सद्भाव में ही समृद्घि और प्रगति है। आज हम सब पुन: स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को याद करते हैं, उन्हें शत्-शत् नमन करते हैं और यह प्रण करते हैं कि हर कीमत पर देश की आजादी, एकता एवं अखण्डता को बनाये रखेंगे।
प्रो. विद्यार्थी ने समारोह को सम्बोधित करते हुए विद्यार्थियों के शैक्षणिक उन्नयन के साथ-साथ व्यक्तित्व, सांस्कृतिक और चारित्रिक निर्माण पर महत्व देने की बात कही। उन्होंने कहा की नई शिक्षा नीति में विवि की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई विश्वविद्यालय अब सृजन केंद्र बनेगे और महाविद्यालय प्रसार के केंद्र बनेगे।
आज़ादी की संग्राम में जिन्होंने स्वतंत्रता की बलिवेदी पर अपने प्राण न्यौछावर किए और जो नेतृत्व करते हुए देश की सेवा करते रहे उन सभी को हमेशा याद करते रहना चाहिए। देश आजादी को पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है।
इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर कुलपति सभी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन से जुड़े अधिकारीगण शैक्षणिक व शैक्षणिक स्टॉफ सदस्य उपस्थित थे।




No comments