राज्य स्तरीय कर परामर्शदात्री समिति मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 28 जनवरी को होगी बैठक
जयपुर, 26 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता मेें बजट वर्ष 2022-23 हेतु राज्य स्तरीय कर परामर्शदात्री समिति की बैठक का आयोजन 28 जनवरी को सांय 4ः00 बजे किया जाएगा।
वाणिज्यिक कर विभाग के मुख्य आयुक्त श्री रवि जैन ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष सभी परामर्शदात्री समिति के सदस्यों के द्वारा बजट पूर्व सुझावों पर विचार विमर्श किया जाएगा।
बैठक का आयोजन मुख्यमंत्री निवास से वी.सी. के द्वारा एवं सी.एम.ओ. कन्वेशन हॉल व शासन सचिवालय के कान्फ्रेंस हॉल में किया जाएगा।




No comments