ब्रेकिंग न्यूज़

फिक्र ए मिल्लत हुई खिदमत ए खल्क अवार्ड से सम्मानित

 

बीकानेर- भारत के 73वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर दिनांक 26-01-2022को  ख़िदमत ए खल्क युवा विकास समिति नागौर के बैनर तले आयोजित  मुख्य कार्यालय उद्धघाटन निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा एवं समाजसेवी सम्मान समारोह का कार्यक्रम सूफी हमीदुद्दीन रह. अलेह. दरगाह स्थित नागौर में रखा गया।

फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसायटी बीकानेर रजि. के  प्रवक्ता अकबर शेख ने जानकारी देते हुवे बताया कि समारोह में ख़िदमत ए खल्क युवा विकास समिति नागौर रजि. ने 101 समाजसेवीयो एवं संस्थाओं के साथ साथ मरुनगरी बीकानेर शहर में जरूरतमन्दों की मदद के लिए हमेशा सक्रिय रहने वाली संस्था फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसायटी बीकानेर रजि. का प्रतिनिधित्व कर रहे

 मुमताज अली जावच (सेकेट्री) अब्दुल क़दीर गौरी, उपाध्यक्ष, एडवोकेट हैदर मौलानी (कानूनी सलाहकार),इरफान भाटी (अकाउंट मैनजमेंट) तारिक सुलेमानी (कार्यकारिणी सदस्य) को  सम्मान स्वरूप माला पहनाकर  एवं संयुक्त रूप से  मोमेंटो भेंट कर ख़िदमत ए खल्क अवार्ड से सम्मानित किया गया ।
सोसायटी के शाहिद कायमखानी ने बताया कि समारोह में अतिथि के रूप में हबीबुर्रहमान अशरफी लाम्बा (पूर्व राज्यमंत्री, राजस्थान सरकार) श्रीमती मीतू भोथरा (सभापति, नगर परिषद, नागौर) जाकिर गैसावत ( पूर्व विधायक मकराना एवं जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी,नागौर) सय्यद सदाकत अली सुलेमानी (उपसभापति, नगर परिषद,नागौर) के साथ साथ नागौर शहर के कई नामचिन्ह भामाशाह  उपस्थित  रहे ।
समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने नागौर शहर की आम जनता के लिए आयोजन समिति द्वारा निःशुल्क एम्बुलेंस गाड़ी की सेवा  को हरी झंडी दिखाकर आरंभ किया इसी क्रम में अतिथियों द्वारा समिति के मुख्य कार्यालय का फीता काटकर  उद्धघाटन  किया गया ।













No comments