पुष्प प्रेमियों के लिए आयोजित होगा 'रोज शो' रोज शो, बोन्साई, गार्डन डेकोरेशन और फ्लावर अरेंजमेंट श्रेणियों में लिए जाएंगे आवेदन
बीकानेर, 28 जनवरी। गुलाब और अन्य प्रकार के फूलों के प्रेमियों को प्रोत्साहन देने के लिए संभागीय आयुक्त कार्यालय की ओर से 'रोज शो' का आयोजन किया जाएगा।
संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन ने शुक्रवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय में इस संबंध में तैयारी बैठक ली। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को 'रोज शो' का आयोजन किया जाएगा।
इसके तहत रोज शो, बोन्साई, गार्डन डेकोरेशन और फ्लावर अरेंजमेंट श्रेणियों में आवेदन मांगे जाएंगेे। संभागीय आयुक्त ने बताया कि इस शो में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
संभागीय आयुक्त पवन ने बताया कि इस शो के लिए 11 फरवरी तक आवेदन किए जा सकेंगे। प्रतिभागियों के लिए सरकारी कार्यालय और आवास, निजी कार्यालय व आवास तथा निजी औद्योगिक इकाइयों की श्रेणियां निर्धारित की गई है।




No comments