बीएसएफ द्वारा बालिका खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु गांव डींगसरी में किया प्रोत्साहन शिविर का आयोजन
दिनांक 30 जनवरी 2022को श्री पंकज कुमार गूमर, महानिरीक्षक बी.एस.एफ राजस्थान फ्रंटियर, जोधपुर के सहयोग से श्री पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर के द्वारा बालिका खेल-कूद के प्रोत्साहन हेतु गांव डींगसरी में प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया गया।
आयोजन में मुख्य अतिथि अर्जुन पुरस्कार विजेता व प्रसिद्र फुटवाल खिलाडी श्री मगन सिंह राजवी रहे। श्री पुष्पेन्द्र सिंह राठौड ने बताया कि गांव डींगसरी में बच्चों का खेल कूद के प्रति अच्छा रूझान है व बालिकाओं में भी खेल कूद के प्रति खासी रूचि है।
श्री राठौड द्वारा श्री पंकज कुमार गूमर, महानिरीक्षक से चर्चा की गयी व अवगत कराया कि हमें भी खेल कूद में विशेषतः बालिका खिलाडियों को प्रोत्साहन देने हेतु कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए | इस आयोजन में श्री अलूरी श्रीनिवास, उप महानिरीक्षक बी.एस.एफ, डॉ सतविंदर गिल, डॉ हरि
कृष्णा, डॉ अनीता सिंह व पीटीआई श्री राजेश श्रीवास्तव का सहयोग रहा जिसके फलस्वरूप खेल सामग्री खरीदी गयी व प्रोत्साहन शिविर में खिलाडियों को दी गयी | जिसमें कि बालिकाओं को 85 सपोर्ट शूज और 92 सपोर्ट सामान का वितरण किया गया जिससे कि बालिकाएं और प्रोत्साहित हो व भविष्य में खेलों में आगे बढ-चढ कर हिस्सा ले।




No comments