वाई एस गी एफ के पदाधिकारियों ने शहीद दिवस पर बापू को श्रद्धासुमन अर्पित किया।सब एडिटर सौरभ सैनी की रिपोर्ट
सोशल ग्राम यूथ फाउंडेशन के बीकानेर इकाई के पदाधिकारियों ने शहीद दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मौन धारण किया। साथ ही बीकानेर की जिला प्रभारी सुश्री प्रियंका ने बापू की जीवनी को पढ़कर सुनाया और बताया कि हम सब मिलकर बापू के सपनों का नव भारत का निर्माण कर सकते हैं।
सुश्री निशा पाल ने महात्मा गांधी जी द्वारा दिखाए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया और कोमल ने महात्मा गांधी जी के आदर्श वाक्यों का को पढ़कर सुनाया। इस अवसर पर बीकानेर के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ललित ने बताया कि महात्मा गांधी जी के विचारो को सबसे पहले हम अपने अंदर आत्मसाद करेंगे तभी हम उनके संदेश आमजन को समझाने में और बेहतर तरीके से सफल हो सकते है और मोहनलाल ने सभी का आभार प्रकट कर महात्मा गांधी जी का प्रिय भजन सुनाया।




No comments