मुख्यमंत्री निवास पर झण्डारोहण
जयपुर, 26 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रातः 7.30 बजे 8, सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर झण्डारोहण किया।
श्री गहलोत ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय एवं मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी उपस्थित थे।




No comments