ब्रेकिंग न्यूज़

शहर जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग ने शिक्षा मंत्री डॉ.कल्ला का किया सम्मान

 

बीकानेर,27 जनवरी।  शहर जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग भीनासर द्वारा गुरुवार को शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला का सम्मान किया गया। इस दौरान डॉ.कल्ला ने कहा कि कांग्रेस 36 कोम को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। वर्तमान में कांग्रेस का सदस्यता अभियान चल रहा है जिसमे अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए ताकि कांग्रेस और मजबूत हो। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा  चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत साढ़े तीन करोड़ लोगो के बीमा के लिए 3500 करोड़ की प्रीमियम राशि जमा करवाई गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की कथनी करनी में कोई फर्क नहीं है।

उन्होंने कहा कि कोरोना की प्रतिकूल स्थितियों के बावजूद मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत निरंतर राज्य के विकास के लिए  कार्य कर रहे हैं। कोरोना के समय बीकानेर में ऑक्सीजन क्षमता युक्त 22 बैड थे जिनकी अब संख्या लगभग 1000 हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पीबीएम अस्पताल में भामाशाओ के सहयोग से 39 करोड़ की लागत से मेडिसिन विंग का निर्माण करवाया जा रहा है।

 डॉ.कल्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी धर्म,जाति,मजहब की नही विकास की राजनीति करती है सम्मान समारोह कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेंटी के अध्यक्ष सुमित कोचर,पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रामनिवास गोदारा,भूपेश मारू हंसराज विश्नोई, रूपाराम गोदारा,गिरिराज सेवग,सोहन चौधरी,बद्री गहलोत,लालजी गहलोत,हजारी देवड़ा, टीकुराम मेघवाल आदि लोग मौजूद रहे।











No comments