"वाई एस गी एफ की बालिकाओं के नवाचार।"
यूथ सोशल ग्राम फाउंडेशन की बालिकाओं ने बीकानेर शहर की कच्ची बस्ती में रहने वाली लगभग 170 महिलाओं को लगातार तीसरे माह भी सेनेटरी नैपकिन का नि:शुल्क वितरण किया। बीकानेर प्रभारी प्रियंका ने बताया कि हम अपने फाउंडेशन के तहत अक्टूबर माह से तकरीबन 150 से 200 महिलाओं को हर माह सेनेटरी नैपकिन का नि:शुल्क वितरण करते हैं।
और आगामी 10 माह तक ये कार्यक्रम निरंतर चलेगा। निशा ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम में हम हर आम आदमी को स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण आयामों से रुबरु करवाते हैं।
साथ ही कोमल ने सभी का आभार प्रकट किया और बताया कि हमारे साथ बीकानेर की मजबूत और साहसी टीम का भरपूर सहयोग मिल रहा। हमारे सहयोगी साथी कोमल देपावत, निशा, मोहनलाल, विजय कपूर और ललित हैं।
साथ ही 26 जनवरी के राष्ट्रीय पर्व पर निशा और प्रियंका ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मिठाई, फल और टॉफी बांट कर 73वा गणतंत्र दिवस एक अलग ढंग से मनाया।




No comments