मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिवार ने मनाया कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह का 64 वां जन्मदिन बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। दिनभर शुभचिंतकों ने प्रदान की शुभकामनाएं और बधाई विश्वविद्यालय के शिक्षक अधिकारी व कर्मचारी ही मेरा परिवार-कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह
उदयपुर, 01 फरवरी, मोहनलाल सुखाड़ियाविश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अमेरिका का जन्मदिन विश्वविद्यालय परिवार ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। विश्वविद्यालय परिवार ने कुलपति महोदय के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामनाएं और कुशल नेतृत्व मैं विश्वविद्यालय के उत्तरोत्तर वृद्धि एवं विकास के लिए आभार व्यक्त किया।
कुलपति महोदय ने विवि परिवार को जन्म दिवस मनाने हेतु दिल से धन्यवाद देते हुए कहां की विश्वविद्यालय परिवार कि मेरा परिवार है आप लोगों का साथ ही है जो मुझे विश्वविद्यालय को उत्तरोत्तर प्रगति के पथ की और अग्रसर होने में ऊर्जा स्रोत का कार्य करता है।
मैं विश्वविद्यालय परिवार और मेवाड़ अंचल को विश्वास दिलाता हूं कि मैं अपने मन वचन एवं कर्म से सदैव विश्वविद्यालय की प्रगति हेतु कार्य करता रहूंगा और मेवाड़ के लोगों की आशाओं पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।




No comments