बेहद संतुलित एवं देश की अर्थव्यवस्था को जीवंत करने वाला बजट- अखिलेश प्रताप सिंह
देश मे दूरदराज क्षेत्रों और पर्वतों को जोड़ते हुए 25 लाख किलोमीटर की सड़कें, 400 आधुनिक वंदे भारत रेल, आधुनिक रेलवे स्टेशन, 60 लाख रोजगार के अवसर, MSME को मजबूत करने के उपाय,
युवाओं के लिये स्टार्टअप प्रोत्साहन, 1 करोड़ गरीब महिलाओं के लिए रसोई गैस कनेक्शन, 3 करोड़ घरों तक नल से पानी पहुचाने के लिये 59 हज़ार करोड़ का बेहद महत्वपूर्ण कार्य और पहली बार देश मे नदियों को जोड़ने की मत्वपूर्ण और महत्वकांक्षी योजना को साकार करने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ाया है।
इस बजट में भारत की प्राचीन अर्थव्यवस्था को नए सिरे से परिभाषित किया गया है और भविष्य की नई चुनौतियों के लिए पहले से ही समाधान का समावेश किया गया है।
9.2 प्रतिशत की विकास दर से देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने वाला बजट बजट बेहद संतुलित एवं देश की अर्थव्यवस्था को जीवंत करने वाला बजट है।




No comments