कॉन्ग्रेस देहात महिला मोर्चा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का फूंका पुतला
बीकानेर। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और विधायक सतीश पूनिया की ओर से गहलोत सरकार के बजट पर मीडिया में प्रतिक्रिया के दौरान बजट की तुलना ‘काली दुल्हनÓ से करने और अच्छे से श्रृंगार करके उसे ‘पेशÓ करने की टिप्पणी पर अब कांग्रेस ने पटलवार करते हुए नाराजगी जताई है।
जिसके विरोध स्वरूप सतीश पूनिया का महिला कांग्रेस की ओर से पुतला दहन किया गया। अम्बेडकर सर्किल पर प्रदेश सचिव शशिकला राठौड़ की अगुवाई में किये गये इस प्रदर्शन में महिलाओं ने रोष जताया कि पूनिया ने अपने बयान में महिलाओं का इस्तेमाल किया है।
काली दुल्हन को पार्लर में सजाकर पेश करने की बात कहना पूनिया की किस मानसिकता को दर्शाता है। क्या औरत भोग की वस्तु है,जिसे पेश करने की बात कही गई है।
क्या काली महिला के लिए समाज में जगह नहीं है। एक राष्ट्रीय स्तर की पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष से इस तरह की बातों की उम्मीद नहीं की जा सकती है। हालांकि इस बात को लेकर पूनिया माफी भी मांग चुके है।




No comments