पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की घोषणा पर कार्मिकों ने किया आपदा प्रबंधन मंत्री का अभिनंदन, मुख्यमंत्री का जताया आभार पूरे प्रदेश में मिसाल बनी पहल, कार्मिकों के हितों के लिए संकल्पबद्ध है सरकार: आपदा प्रबंधन मंत्री मेघवाल
बीकानेर, 28 फरवरी। सरकारी कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम लागू तथा वेतन कटौती वापस लेने की घोषणा पर सोमवार को पूगल उपखंड अधिकारी और तहसील कार्यालय के कार्मिकों ने आपदा प्रबंधन मंत्री श्री गोविंद राम मेघवाल का भव्य अभिनंदन किया और मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार जताया।
वहीं जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए 600 करोड़ तथा क्षेत्र की नहरों की रीक्लिनिंग के लिए 500 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इस दौरान कार्मिकों ने राज्य सरकार के निर्णय पर प्रसन्नता जताई और कहा कि पुरानी पेंशन बहाली से उन्हें भरपूर लाभ होगा।
इस दौरान पूगल उपखंड अधिकारी सीता शर्मा, तहसीलदार रामेश्वर लाल, कानूनगो भंवरलाल, गिरदावर इकबाल सिंह, मूलदान, दौलतराम, विकास, हंसराज, भोजाराम, राकेश बंसल, उद्योग सांख्यिकी अधिकारी तेजदान चारण, मनीष स्वामी आदि उपस्थित रहे।बजट में मिली सौगातें, ग्रामीणों ने किया मंत्री का अभिनंदन मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत किए गए राज्य के बजट में पूगल को अनेक सौगातें मिलने पर पूगल के मुख्य बाजार में ग्रामीणों द्वारा आपदा प्रबंधन मंत्री मेघवाल का अभिनंदन किया गया ।
इस दौरान आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पूगल और खाजूवाला का विशेष ध्यान रखा है। यहां शैक्षणिक उन्नयन से लेकर पानी, बिजली और सड़क जैसी आधारभूत विकास पर ध्यान दिया जा रहा है।




No comments