ब्रेकिंग न्यूज़

पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने पर कार्मिकों में खुशी, जताया सरकार का आभार

 

बीकानेर, 28 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा बजट भाषण के दौरान सरकारी कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा पर खाजूवाला के सरकारी कार्मिकों ने आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद राम मेघवाल का स्वागत किया। 
कार्मिकों द्वारा ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया गया। इसके लिए खाजूवाला के उत्सव गार्डन में कार्यक्रम आयोजित कर मंत्री मेघवाल का अभिनंदन किया गया। इन्होंने जताया आभार शिक्षक संघ युवा खाजूवाला के ब्लॉक अध्यक्ष अनोपचन्द खिचड़, 
शिक्षक संघ प्रगतिशील के अध्यक्ष सुरेश सैनी, शिक्षक संघ अंबेडकर के ब्लॉक अध्यक्ष कानाराम, शिक्षक संघ प्रबोधक के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र आचार्य, शिक्षाकर्मी पैराटीचर्स के अध्यक्ष रणसिंह पूनिया, पटवार संघ के अध्यक्ष मनफूल सहित आर्युवेदिक, सूचना प्रौद्योगिकी श्याम सुंदर, सांख्यिकी सेवा के तेजदान चारण, मनीष स्वामी सहित विभिन्न विभागों के कार्मिकों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने पर आभार जताया।









No comments