लेखा कर्मियों का 1 दिन का अवकाश धरना प्रदर्शन मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन 5 सूत्री मांगों को लेकर
राजस्थान एकाउन्टेंटस एसोसियेशन प्रदेश संयोजक श्रीलाल भाटी व जिला संयोजक श्री मनीष मेघवाल के नेतृत्व में प्रदेश स्तरीय आह्वान पर जिला कलक्टर कार्यालय बीकानेर के सामने सामूहिक अवकाश लेकर एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया।
जिसमें एसोसियेशन की पॉच सूत्री मांगों के लिए आज पूरे प्रदेश में लेखाकर्मी अवकाश पर रहकर राज्य सरकार केे कार्यो का बहिष्कार किया गया। उक्त धरने में बीकानेर जिले की समस्त तहसीलों से जिसमें कोलायत से महेन्द्र पंवार, नोखा से रमेश व्यास तथा कोषाधिकारी कार्यालय से अशोक हर्ष, किशन व्यास के साथ-साथ समस्त लेखाकर्मियों ने कार्य का बहिष्कार किया गया।
आज के धरने कों प्रदेश संयोजक श्री श्रीलाल भाटी सहित प्रांतिय प्रतिनिधि अशोक कुमार माली, भवानी शंकर किराडू, कमल सोलंकी, दयानिधि तिवाडी, औंकार सिंह, आशीष शर्मा सहित अजय पूरोहित, लालचन्द सोनी, अब्दुल शक्कूर सिसौदिया पुरूषोत्तम शर्मा, गिरिराज हर्ष, गणेश कलवानी, मीतू डांडिया, जगदीश शर्मा, ने धरने कों संबोधित किया।
आज के धरने को संबोधित करते हुए जिला संयोजक मनीष मेघवाल ने समस्त लेखाकर्मियों को अपनी पॉच सूत्री मांगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जो निम्नानुसार है।-कनिष्ठ लेखाकार की ग्रेड पे 3600/- (एल-10) के स्थान पर ग्रेड पे 4200/-(एल-11) की जायें।पदोन्नति में अनुभव में परिवर्तन करने एवं शिथिलन बाबत।
अधीनस्थ लेखा संवर्ग से राज्य सेवा में पदोन्नति के अवसर बढाने हेतु।सहायक लेखाधिकारी द्वितीय के पद को राजपत्रित घोषित किया जाए।अधीनस्थ लेखा संवर्ग के पदो ंके पदनाम परिवर्तित किये जाए।
श्री भंवर लाल प्रजापत ने लेखाकर्मियों के समक्ष राज्य सरकार पर पडने वाले आर्थिक भार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होने बताया कि राज्य सरकार द्वारा यह मांग स्वीकार की जाती है तो पूरे प्रदेश में मात्र 4 करोड रूपये प्रतिमाह का आर्थिक भार पडता है जो कि राज्य सरकार के लिए मामूली है।
प्रदेश संयोजक श्री लाल भाटी के अनुसार आज के प्रदेश व्यापी धरने रूपी आंदोलन की समीक्षा एवं आगामी आंदोलन को तेज करने के संबध में रणनीति बनाने हेतु प्रदेश संघर्ष समिति व जिला संयोजकों की बैठक अतिशीघ्र ही आयोजित कर निर्णय लिये जाएगें साथ ही समस्त जिला शाखओं को आंदोलन के आगामी चरण के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
समस्त लेखाकर्मियों द्वारा जिला कलेक्टर महोदय की अनुपस्थिति में अतिरिक्त कलेक्टर (प्रशासन) को ज्ञापन सौपा गया उसके पश्चात लेखाकर्मियों द्वारा सरकार को सदबु़िद्ध प्राप्त हो उसके लिए यज्ञ काआयोजन किया गया। जिसमें सैकडों की तादाद में उपस्थित लेखाकर्मियों ने आहुति दी जिसमें खाजुवाला से पवन चंदौरा पुगल से उमेद सुथार नोखा से बाबूलाल बज्जू से रामनिवास सुथार, डालाराम जाखड, अमित मेघवाल, नरेश अग्रवाल, श्री किशन राजपुरोहित, मयंक रांकावत,
धमेंन्द्र शर्मा, अमित छगाणी, भरत व्यास, अजय मेहरा, विनिता रानी, आंकाक्षा शर्मा, श्रुति मोदी, रशमी पुरोहित, इमरान, मोतिराम, इनायत, दिपक हर्ष, राजेश आसोपा, विकास चौधरी, अरूण बशीर, सुशील जुनवाल, सुर्यदेव सिंह, संजीव कुमार एरन, गौरव मोदी, धिरेन्द्र सिंह, मुकेश पुरोहित, दिनेश गहलोत , हेमंत व्यास, वेद व्यास, किशन व्यास, विकास गहलोत आदि लेखाकर्मियों ने आगामी संघर्ष के लिए तैयार रहने का आश्वासन दिया।




No comments