ब्रेकिंग न्यूज़

आखिर इस कानून को पास करवाने के लिये उठने लगी मांग,लिखे पोस्टकार्ड

बीकानेर सिटीजन एसोसिएशन के जागरूक नागरिकों की तरफ से जयपुर में समाज सेविका अरुणा रॉय के नेतृत्व में चल रहे जवाबदेही कानून पास करवाने के अनिश्चित धरने के समर्थन में आज बीकानेर जिला कलेक्ट्रेट के सामने जवाबदेहीता कानून पास करवाने के लिए सांकेतिक धरना दिया और पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया।
जिसमे सैंकड़ों लोग शामिल हुए इस कानून को लागू करवाने के लिए जागरूक लोगो से हजारों पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए गए। बीकानेर सिटीजन एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुर शुक्ला,सचिव एडवोकेट हनुमान प्रसाद शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस.एस शर्मा आदि ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर बलदेव भोजक से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
बीकानेर सिटीजन सिटीजन एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने बताया कि जागरूक नागरिक जनहित में कानून बनाने के लिए प्रयासरत है परंतु वर्तमान में जवाबदेहीं सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार आमजन को राहत देने में विफल दिख रही है हालांकि बजट में मुख्यमंत्री  ने जवाबदेही कानून लागू करने की बात कही लेकिन इस पर धरातल पर कोई असर नहीं दिख रहा,
आमजन,आज भी सरकारी कार्यालय में अपने काम के लिए भटकते हुए दिखाई देती हैं लेकिन उनके काम समय पर नहीं हो पाते हैं जब जनता के टैक्स से लोक सेवक वेतन पाते हैं तो जनता को समय पर काम करवाने के लिए चक्कर क्यों काटने पड़े। इसके लिए प्रदेश स्तर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जागृत नागरिकों द्वारा जवाबदेही कानून लागू करवाने के लिए प्रयास किया जा रहा है
 जिसके लिए आज बीकानेर में हमने भी इसके समर्थन में एक पहल की है बीकानेर सिटीजन एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट हनुमान शर्मा ने बताया कि जवाबदेही कानून पास होने से आमजन को राहत मिलेगी उनको सरकारी ऑफिसो के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों में बायोमेट्रिक हाजिरी लागू करवाने के लिए भी हम जागरूक नागरिक प्रयासरत है 
ताकि पब्लिक डीलिंग ऑफिसों में आने वाली जनता को समय पर सभी अधिकारी और कार्मिक मिले बायोमेट्रिक हाजिरी के लिए कार्मिक विभाग के आदेश हो चुके हैं लेकिन इसकी पालना अभी तक नहीं हुई है जवाबदेहीं कानून पास करवाने और सभी सरकारी कार्यों में बायोमेट्रिक हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम आज ज्ञापन पत्र सौंपा गया हैं।

No comments