ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर : नामवर !! खेलेंगे फागणियां फुटबाॅल 16 मार्च को

बीकानेर  फागणिया फुटबाॅल आयोजन समिति की आज धरणीधर मैदान मे कन्हैयालाल रंगा की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें ंदिनांक 16.03.2022 को वार बुधवार को दोपहर 4ः30 बजे धरणीधर मैदान में ’’फागणियां फुटबाॅल’’ मैच का आयोजन करने का निणर्य लिया गया।
अध्यक्ष कन्हैयालाल रंगा ने बताया कि मैच को सुव्यवस्थित सम्पन्न कराने के लिए आयोजन समिति का शिष्ट मण्डल पुलिस अधीक्षक महोदय से मिला तथा मैदान में पुलिस व्यवस्थाऐं हेतु निवेदन किया।
आयोजन सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि आज आयोजन समिति के संरक्षक श्री रामकिशन आचायर् के निदेर्शन में धरणीधर मैदान में मैच पूवर् की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा अध्यक्ष कन्हैयालाल रंगा, सचिव सीताराम कच्छावा, सहसचिव गोपालकृष्ण हषर्, मैदान प्रभारी दुगार्शंकर आचायर्, उदय कुमार व्यास, महेन्द्र पुरोहित तथा नरेश आचायर् ने आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी व्यवस्थाऐं की। 
 अध्यक्ष कन्हैयालाल रंगा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में इस मैच में श्रेष्ठ वेशभूषा पहनकर भाग लेने वालो में होड मची है तथा अब तक 20 प्रविष्टियां जिससें- देवी-देवताओं, खिलाड़ियों, फिल्म स्टारो, राजनीतिज्ञों की प्रविष्टियां शामिल है। इस मैच में बीकानेर की परम्परागत होली के साथ शुद्धता का ध्यान भी रखा जायेगा तथा महिलाओ सहित पूरे परिवार के साथ आने वाले लोगो के लिए बैठने की अलग व्यवस्था होगी। 
पूरा मैदान होली के रंग में स्वांग धरे खिलाड़ियो तथा जनता के बीच होने वाली छींटाकशी तथा गुदगुदाने वाले शब्दो के लिए तैयार है। मैच में मनोरंजन के लिए बीकानेर के चंग बजाने वाले कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। विचित्र वेशभूषा पहनकर आने वाले श्रेष्ठ कलाकारो को विशेष पुरस्कार भी दिया जायेगा तथा बेस्ट हूटर को भी पुरस्कृत किया जायेगा।

मैच में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति कन्हैयालाल रंगा, सीताराम कच्छावा, गोपाल हषर्, दुगार्शंकर आचायर्, नरेश आचायर्, श्रीरतन तम्बोली तथा अशोक सोनी को दे सकते है। 

No comments