चार राज्यों में ‘कमल’, पंजाब में ‘पंजे’ पर चली झाडू
बीकानेर। देश के पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, पंजाब, गोवा, मणिपुर में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद आज परिणाम सामने आ रहा है। इसको लेकर वोटों की गिनती चल रही है। हाल फिलहाल कुछ सीटों के परिणाम को छोडक़र अभी रुझान ही सामने आ रहा है।
पांच राज्यों के रुझान में सीधे-सीधे चार राज्यों उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर व उत्तरांचल में भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। इन स्टेट में भाजपा की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। जहां एक बार फिर उत्तर प्रदेश में योगी-मोदी की जोड़ी हिट रही है। वहीं उत्तरांचल में लम्बे समय के बाद एक बार फिर भाजपा रिपीट करने जा रही है।
दूसरी ओर पंजाब में इस बार झाडू का करिश्मा चला। जहां आम आदमी पार्टी स्पष्ट रूप से सरकार बनाने जा रही है। बता दें कि भाजपा व कांग्रेस के बाद आप पार्टी तीसरी बड़ी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। जिसकी एक या एक से अधिक राज्यों में सरकारें है।




No comments